Crime

ग्राम प्रधान के भाई की हत्या

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के आहार क्षेत्र में ग्राम प्रधान के चचेरे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी।पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के गांव औरंगाबाद ताहरपुर निवासी बलवीर (50) मंगलवार देर शाम से लापता थे जिनकी तलाश परिजन रात भर करते रहे। बुधवार सुबह नरसेना क्षेत्र के गांव गजरौला के जंगल में लहुलुहान स्थिति में उनका शव मिला।

शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक गांव औरंगाबाद तहरपुर का निवासी है, मृतक का नाम बलबीर है। युवक की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। मृतक ग्राम प्रधान भोलू का भाई है। मृतक का भाई ग्राम प्रधान भोलू आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद है। मृतक बलवीर का शव मिलने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मंगलवार से ही परिजन लापता बलबीर की तलाश कर रहे थे।(वार्ता)
………………………………………………………………………………………..

उरई में बदमाशों की फायरिंग में सिपाही शहीद

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button