National

भारत में कोरोना के मामले 5 लाख के पार, करीब 3 लाख लोग स्वस्थ, 15500 से अधिक की मौत

नई दिल्ली । देश मे कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले बढ़कर पांच लाख से ज्यादा हो गए हैं। वहीं इस बीमारी से मरनेवालों की तादाद 15 हजार से अधिक हो गई है, जबकि करीब 2 लाख 94 हजार लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना वायरस के वैश्विक आंकड़ों पर नजर रखनेवाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर्स के मुताबिक शुक्रवार (26 जून) रात 10 बजे तक देश में कोरोना के कुल 506972 मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 15,662 तक पहुंच गई है।  राहत की बात यह है कि अब तक कुल 294988 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।
अकेले महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5024 नए मामले सामने आए हैं और 175 मौतें दर्ज की गईं है, जिससे राज्य में महामारी के कारण अब तक जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 7,106 पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button