Politics

भाजपा नेताओं ने सांप वाले बयान पर खड़गे को घेरा

बेंगलुरू : कर्नाटक विधानसभा चुनाव पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गयी ‘सांप’ वाली टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्मृति ईरानी और धर्मेंद्र प्रधान सहित कई नेताओं ने गुरुवार को उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी श्री खड़गे पर कटाक्ष किया और कहा कि “खड़गे के दिमाग में जहर है।” श्री खड़गे स्वयं कर्नाटक राज्य के ही है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि श्री खड़गे का बयान इस बात को प्रतिबिंबित करता है कि गांधी परिवार प्रधानमंत्री के बारे में क्या सोचता है। उन्होंने कहा, “उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि वह भाजपा की विचारधारा पर हमला कर रहे हैं। भाजपा की विचारधारा राष्ट्र पहले है। तो क्या वह कह रहे हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी पर हमला नहीं कर रहे थे, बल्कि वह भारत पर हमला कर रहे थे।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने के लिए कांग्रेस को भारी चुनावी कीमत चुकानी पड़ेगी।उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी- भारत का सबसे प्यारा बेटा और एक स्व-निर्मित व्यक्ति जो भारत के प्रति उच्च सम्मान में रखता है, कांग्रेस के जन-विरोधी, गरीब-विरोधी, पिछड़े वर्ग-विरोधी और ओबीसी-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने की कांग्रेस को भारी चुनावी कीमत चुकानी पड़ेगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button