Politics

पुराने विवादित बयान के चलते तेजस्वी पर छा रहे संकट का बादल

नई दिल्ली । बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक पुराने विवादित बयान में घिरते नजर आ रहे हैं। बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद कोर्ट से डिप्टी सीएम के लिए एक बुरी खबर आई। गुजरातियों को ठग कहने के मामले में अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में उनके खिलाफ एक याचिका दाखिल की गई है। दाखिल याचिका में तेजस्वी यादव के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस मामले में आगे की सुनवाई एक मई को होगी।

सीबीआई छापे के बाद दिया था बयान

बता दें कि सीबाआई छापों के बाद से ही वे लगातार प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हमलावर नजर आ रहे थे। यह बयान तब का है जब वे विधानसभा में मेहुल चौकसी पर से रेड क्रॉस नोटिस हटने पर अपनी बात रख रहे थे, तभी मोदी-शाह पर हमला करने के चक्कर में उनकी जुबान फिसल गई और पूरे गुजराती समाज को ही उन्होंने ठग बता दिया। उन्होंने कहा था कि दो ठग हैं ना…आज देश के हालात देखे जाएं तो सिर्फ गुजराती ही ठग हो सकते हैं और उनको माफ किया जाएगा।

पीएम मोदी और शाह पर किया था अपरोक्ष हमला

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और शाह पर अपरोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा था कि इनके कितने यार-दोस्त हैं जो भ्रष्टाचारी हैं लेकिन उनके लिए इनका तोता नहीं निकलता है। इसके साथ ही सीबीआई छापे पर बयान देते हुए बीजेपी पर जमकर हमला किया था।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button