State

सैन्य वाहन में आग लगने से पांच जवानों की जान गयी

जम्मू : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले के भीमबर गली क्षेत्र में गुरुवार को सेना के एक वाहन के रहस्यमय ढंग से आग की चपेट में आ जाने से पांच जवानों की जान चली गयी।रक्षा सूत्रों ने बताया कि दोपहर में करीब तीन बजे भारतीय सेना का वाहन भीमबर गली से पूंछ जिले के संगीयोट जा रहा था कि उसमें अचानक आग लग गई।सूत्रों ने बताया,“ इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के पांच जवानों की जान चली गयी।”सेना ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button