State

प्रचंड शीत लहर से ठिठुरे लोग

लखनऊ, जनवरी । उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में प्रचंड शीतलहर चल रही है। सोमवार को राज्य के ज्यादातर मण्डलों में तापमान में गिरावट होने से गलन भरी सर्दी महसूस की गई। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई इलाके जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में रहे। कुछ क्षेत्रों में बारिश या बूंदाबांदी भी हुई।

सोमवार को राज्य के फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मेरठ, आगरा तथा कानपुर मण्डलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। फैजाबाद, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, मुरादाबाद और झांसी मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।

इसके अलावा गोरखपुर और फैजाबाद मण्डलों में रात के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान बहराइच राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक इलाकों में प्रचंड शीतलहर चलने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर कोहरा भी गिर सकता है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button