NationalPolitics

राहुल के खिलाफ ईरानी ने खोला मोर्चा, जमीन हड़पने का आरोप लगाया

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अदाणी समूह को लेकर हमले के जवाब में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देर शाम को अमेठी की सांसद केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को उतारा जिन्होंने गांधी परिवार पर उनके परंपरागत संसदीय क्षेत्र में ज़मीनें हड़पने का आराेप लगाया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के संयुक्त सत्र को 31 जनवरी को अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा में भाग लेते हुए श्रीमती ईरानी ने कहा कि वह देश के प्रधानसेवक का इस बात के लिए आभार व्यक्त करना चाहती हैं कि उन्होंने गरीब एवं निम्न मध्यम वर्ग की 31 महिलाओं के सर्विक्स एवं स्तन कैंसर की जांचें निशुल्क करायीं हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button