Politics

नेता और कार्यकर्ता वाम माेर्चा के साथ समन्वय करें: कांग्रेस

अगरतला : त्रिपुरा राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बिरजीत सिन्हा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वाम मोर्चा (एलएफ) के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने के बाद शुक्रवार को पार्टी नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ वाम दलों के साथ मिलकर प्रचार करने का निर्देश दिया।

भाजपा के खिलाफ लोगों को लामबंद करने के लिए श्री सिन्हा ने पार्टी के जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों से वाम मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय के साथ अपनी चुनाव पूर्व गतिविधियों को जारी रखने के लिए कहा।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button