Politics

विपक्षी दलों को एकजुट होना है तो सभी दलों के साथ होगी बातचीत : नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि अगर देश भर में विपक्षी दलों को एकजुट होना है तो सभी दलों के साथ बैठकर बातचीत होगी।श्री कुमार ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी विज्ञान परिसर, पटना स्थित तारामंडल के प्रोजेक्शन सिस्टम के किये जा रहे आधुनिकीकरण कार्य का जायजा लेने के बाद संवाददाताओं के देश की यात्रा पर जाने के सवाल पर कहा कि एक बार हम प्रत्येक पार्टियों से बातचीत कर चुके हैं। अभी कई पार्टियों का अपना-अपना कार्यक्रम चल रहा है। जब उनका कार्यक्रम समाप्त हो जायेगा और वे बुलायेंगे तो कितने दल आगे मिलकर काम करेंगे, यह बैठकर तय हो जायेगा।

तेजस्वी को लेकर लालू से हुई गुप्त डील पर जनता को जवाब दें नीतीश- सुशील

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच क्या गुप्त समझौता (डील) हुआ है, यह जानने का पूरा हक बिहार की जनता को है।श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां बयान जारी कर कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाये हैं, उसे टालने के बजाय श्री नीतीश कुमार को उनका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अनुसार यह डील 2023 में श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनवाने और श्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button