
गुवाहाटी : भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई ने गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की डायरी का विमोचन किया।
श्री सरमा ने शाम को बुक लॉन्च के बाद ट्वीट किया, “ पूर्व न्यायाधीश और राज्यसभा सांसद रंजन गोगोई ने मेरी पुस्तक ‘मुख्यमंत्री डायरी 1’ का विमोचन किया है, जो मेरे लिए महान है। इस पुस्तक मे मेरी मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले वर्ष के कार्यकाल के दौरान अपनी दैनिक गतिविधियों को लिखा है।”इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश गोगोई ने कहा, “श्री सरमा समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं और उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान एक असाधारण भूमिका निभाई मैं उनके काम करने के तरीके से बहुत प्रभावित हुआ।”(वार्ता)
A great day for me as Hon'ble former CJI & RS MP Shri Ranjan Gogoi launched my book 'Mukhyamantrir Diary 1' where I've chronicled my daily activities during 1st year of my tenure as CM.
It's a humble attempt to bring forth the ideas & thoughts behind a CM's way of functioning. pic.twitter.com/LmxhJF4xwM
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 5, 2023



