Politics

मेरे बड़े भाई,तुम पर गर्व है,तुम एक योद्धा हो: प्रियंका

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मंगलवार को उत्तर प्रदेश में स्वागत किया और बेहद भावुक अंदाज में अपने बड़े भाई एवं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की हौसलाफजाई करते हुये कहा “ बड़े भाई आप पर गर्व है। आप एक योद्धा है। ”नौ राज्यों का सफर पूरा करने के बाद श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश पहुँची जहां यात्रा का स्वागत श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया। उन्होंने कहा, हमें सभी भारतयात्रियों पर गर्व है। हर उस भारतवासी पर गर्व हे जो इस यात्रा से जुड़ा।

उन्होंने श्री राहुल गांधी जी को संबोधित करते हुए कहा, “ मेरे बड़े भाई, सबसे ज्यादा गर्व मुझे आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। इनकी छवि खराब करने के लिए सरकार ने हजारों करोड़ खर्चे, इनके पीछे एजेंसियां लगाई गईं लेकिन ये डिगे नहीं।”उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा “ जैसा कि राहुल गांधी ने कहा है नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं, आप भी एक-एक गली, एक-एक मोहल्ले में मोहब्बत की फ्रेंचाइजी खोलिए। ”गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक भ्रमण करेगी। इस दौरान यात्रा गाजियाबाद,बागपत और शामली जिले में विभिन्न पड़ावों पर रूकेगी जहां श्री गांधी यात्रा में जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।

राहुल ने किया उप्र की भूमि को प्रणाम, प्रियंका ने किया स्वागत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश को वीरों और बलिदानों की धरती बताते हुए प्रदेश की भूमि को नमन किया जबकि पार्टी की प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदयात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि वे प्रेम एवं सद्भाव के संदेश को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।भारत जोड़ो यात्रा ने 190वें दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान दिल्ली की सीमा से लगे लोनी बॉर्डर पर सभा का आयोजन किया गया जिसे संबोधित करते हुए श्रीमती वाड्रा ने यात्री दल का उत्तर प्रदेश पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।श्री गांधी ने यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर पर प्रदेश की धरती को नमन करते हुए कहा, “गंगा-जमुनी तहज़ीब की जन्मभूमि, जिसका इतिहास और बलिदान उसकी देशभक्ति का प्रमाण है और जो क्रांति की नई मिसाल कायम करने में सक्षम है – उत्तर प्रदेश की पावन धरती को मेरा प्रणाम।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा,“उत्तरप्रदेश की धरती पर भारत जोड़ो यात्रा का स्‍वागत करते हुए मुझे बहुत ही गर्व हो रहा है। गर्व उन भारत यात्रियों पर, एक-एक देशवासी पर,जो इस यात्रा से जुड़ा। इस यात्रा की जो भावना है…. प्रेम, एकता की सद्भावना की जो भावना है उसी भावना ने इस देश की नींव डाली।”उन्होंने कहा,“मुझे आप सब पर गर्व है कि 3,000 किलो मीटर चलकर कन्‍याकुमारी से पैदल आज यहां तक पहुंचे हैं और अपने बड़े भाई राहुल गांधी पर सबसे ज्‍यादा गर्व है, क्‍योंकि पूरी सत्ता का जोर लगाया गया, सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्चे इनकी छवि को खराब करने के लिए लेकिन ये सच्चाई से पीछे नहीं हटे। इन पर एजेंसियां लगाई गईं, ये डरे नहीं। ये योद्धा हैं।

अडानी जी, अंबानी जी ने बड़े से बड़े नेता खरीद लिए, देश के सभी सरकारी उद्योग खरीद लिए, मीडिया खरीद लिया लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए और न कभी खरीद पाएंगे। गर्व है मुझे इन पर और आप सब यात्रियों पर।”श्रीमती वाड्रा ने कहा,“इन्होंने नफरत के बाजार में मोहब्‍बत की दुकान खोली है। मैं यहाँ खड़े एक-एक यूपी के कार्यकर्ता, एक-एक देशवासी को कहना चाहती हूँ, हर गली में, हर मोहल्ले में, हर गांव में, हर ब्लॉक में, हर ज़िले में, हर सड़क पर ये मोहब्बत की दुकान की फ्रेंचाइज़ खोलो। सब जगह दिखनी चाहिए, क्योंकि अगर नहीं खोलोगे और नफ़रत की राजनीति, लोगों को तोड़ने की राजनीति आगे बढ़ती रहेगी, तो आपकी समस्याओं का कभी समाधान नहीं होगा, रोज़गार नहीं मिलेंगे, अर्थव्यवस्था मज़बूत नहीं हो पाएगी, महंगाई नहीं घट पाएगी।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button