State

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-2 के केयर होम में आग लगने से दो की मौत, छह को बचाया

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में नववर्ष के पहले दिन रविवार सुबह ग्रेटर कैलाश-2 के केयर होम (वृद्धाश्रम) में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि छह लाेगों को बचा लिया गया।दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार मृतकों के नाम कंचन अरोड़ा (86) और कमल (92) हैं। अवतार कौर (86), सरिफा (59), अलीजाबेथ (69), नयन साहा (89) और दो अज्ञात महिलाओं को घटनास्थल से सुरक्षित निकाल लिया गया।डीएफएस ने कहा कि दमकल विभाग को सुबह आग लगने की सूचना मिली, इसके तुरंत बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग केयर होम की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। अग्निशमन कर्मियों को दूसरी मंजिल पर दो शव मिले।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button