State

वडनगर में पीएम मोदी की मां हीराबा की प्रार्थना सभा, नेताओं-शुभचिंतकों ने दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा के निधन के दो दिन बाद रविवार को गुजरात के वडनगर में प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में राजनेता और उनके कई शुभचिंतक शामिल हुए।गौरतलब है कि हीराबा का अहमदाबाद में 99 साल की उम्र में निधन हो गया। हीराबा का अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया था। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वडनगर के व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार से तीन दिन के अपने बाजार बंद का आह्वान किया था। रविवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, विधायक पूर्णेश मोदी और जेठा भारवाड़ और अन्य लोग वडनगर के जवाहर नवोदय विद्यालय हॉल में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए थे। हीराबा के परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में भाजपा नेता संजय जोशी, पूर्व स्पीकर नीमा आचार्य और पूर्व विधायक माया कोडनानी भी मौजूद रहे थे।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button