NationalState

बंपर दूध निर्यातक बनने के लिए भारत दो लाख डेयरियां स्थापित करेगा : शाह

मांड्या : केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि तीन साल में ग्रामीण स्तर पर दो लाख प्राथमिक डेयरियां स्थापित कर भारत दुग्ध क्षेत्र में बड़ा निर्यातक बनकर उभरेगा।श्री शाह ने यहां मेगा डेयरी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि तीन साल में देश भर में ग्रामीण स्तर पर दो लाख प्राथमिक डेयरियां स्थापित की जाएंगी, जिसके माध्यम से देश के किसानों को श्वेत क्रांति से जोड़कर भारत दुग्ध क्षेत्र में एक बड़ा निर्यातक बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि 260 करोड़ रुपये की लागत वाली मेगा डेयरी प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण करेगी और इसे बढ़ाकर 14 लाख लीटर प्रतिदिन करने की क्षमता होगी। जब 10 लाख लीटर दूध संसाधित होता है तो लाखों किसानों के घरों में समृद्धि आती है।उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सहकारी डेयरी बहुत अच्छा काम कर रही है। आज कर्नाटक में 15,210 ग्रामीण स्तर की सहकारी डेयरियां हैं, जिनमें लगभग 26.22 लाख किसान प्रतिदिन दूध पहुंचाते हैं और 16 जिला स्तरीय डेयरियों के माध्यम से प्रतिदिन 26 लाख किसानों के खातों में 28 करोड़ रुपये जमा किए जाते हैं।

श्री शाह ने कहा कि वह कर्नाटक के किसानों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि अमूल और नंदिनी राज्य के हर गांव में प्राथमिक डेयरी स्थापित करने की दिशा में मिलकर काम करेंगे और अगले तीन वर्षों में एक भी गांव ऐसा नहीं होगा जहां प्राथमिक डेयरी स्थापित नहीं की गई हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) और सहकारिता मंत्रालय अगले तीन साल में देश की हर पंचायत में एक प्राथमिक डेयरी स्थापित करेगा और इस संबंध में एक पूरी कार्य योजना तैयार की गई है।

गुजरात और कर्नाटक मिलकर पूरे देश के दुग्ध उत्पादक किसानों के कल्याण के लिए काम कर सकते हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में श्वेत क्रांति ने किसानों की किस्मत बदल दी है और अमूल के जरिए करीब 36 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सालाना 60 हजार करोड़ रुपये जमा किए जाते हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button