State

कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी, ठंड से थोड़ी राहत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सोमवार की रात ऊंचाई वाले स्थानों में बादल छाये रहे जिससे रात के तापमान में सुधार हुआ और कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात हो सकती है।स्वतंत्र मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने अनुमान लगाया है कि जम्मू कश्मीर में आज बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। दिसंबर के अंत तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने का अनुमान नहीं है।

उन्होंने कहा कि 29-30 दिसंबर को एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान है।जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि रविवार को यहां मौसम का सबसे कम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और यह कश्मीर घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि रविवार को तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।सीमांत कश्मीर जिले के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान रविवार को शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले सोमवार को शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुकरनाग में सोमवार को तापमान गिरकर शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जबकि रविवार रात तापमान शून्य से 2.2 डिग्री नीचे था।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button