NationalState

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कई भागों में मौसम की सबसे ठंडी रात

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और श्रीनगर सहित घाटी के अधिकांश भागों में रविवार को मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी।कश्मीर घाटी में रविवार को बर्फीली हवाएं चलीं और श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि शनिवार रात वहां का तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। ठंड के कारण पानी के नल, छोटे जलाशय, डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

एक स्वतंत्र मौसम विश्लेषक फैजान आरिफ ने ‘यूनीवार्ता’ से कहा कि श्रीनगर में 28 दिसंबर, 2018 को न्यूनतम तापमान शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जबकि 13 दिसंबर, 1934 को अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि कुकेरनाग में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29-30 दिसंबर को कश्मीर कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है तथा मौसम मुख्य रूप शुष्क रहेगा। कश्मीर घाटी के न्यूनतम तापमान में 26 दिसंबर से लेकर दिसंबर के अंत तक सुधार होने का अनुमान है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button