State

ईंट-भट्ठा चिमनी में विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 16 घायल

मोतिहारी : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ईंट-भट्ठा चिमनी में विस्फोट में आठ मजदूरों की मौत हो गयी तथा 16 अन्य घायल हो गयेपुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि नरिरगीर गांव स्थित ईट-भट्ठा में चिमनी में शुक्रवार की देर शाम विस्फोट हो गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गये। घायलों को रक्सौल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।सूत्रों ने बताया कि जिलाधिकारी शिर्षत कपिल अशोक ने आज घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को जांच के लिये बुलाया गया है।(वार्ता)

मोदी ने बिहार में ईंट भट्ठा-दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के लिए सहायता की घोषणा की है।श्री मोदी ने ट्विटर पर एक संदेश में इस घटना पर शोक-संवेदना प्रकट की।

उन्होंने इस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और इस घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।श्री मोदी ने ट्वीट किया,“ मोतिहारी में एक ईंट भट्ठे में हुई दुर्घटना में आठ लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे । ”

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button