NationalPolitics

चीन पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं राहुल गांधी : नड्डा

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन के बारे में बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए शनिवार को कहा कि श्री गांधी वो भाषा बोलते हैं जो चीन और पाकिस्तान बोलता है।श्री नड्डा ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि श्री गांधी का देश की सेना के मनोबल को तोड़ने वाला बयान सर्वथा निंदनीय और देश की एकता एवं अखंडता पर प्रश्न चिह्न लगाने वाला है।

उन्होंने कहा, “यह देश के वीर जवानों का अपमान है। इसकी जितनी भी भर्त्सना एवं निंदा की जाए, वह कम है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। भारत की सेना अद्भुत शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। जब भी देश पर संकट आया है, देश की सेना ने अपना सर्वस्व अर्पित कर देश की रक्षा की है। हमें अपनी सेना पर गर्व है।”भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ परस्पर सहयोग का एक करार किया था। देश की जनता यह भी जानती है कि चीनी दूतावास ने राजीव गांधी फाउडेशन को किस तरह से आर्थिक मदद की है। शायद यही कारण है कि श्री गांधी बार-बार चीन की भाषा बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि जब भारत की फौज डोकलाम में मुस्तैदी के साथ खड़ी थी, उस समय श्री गांधी रात के अंधेरे में चुपचाप चीनी दूतावास में चीनी अधिकारियों के साथ गुपचुप बातचीत कर रहे थे। यह बताता है कि उनकी राष्ट्रभक्ति कितने प्रश्नचिह्नों से घिरी है। उन्होंने सर्जिकल स्टाइक और एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। यह बताता है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारत की भाषा नहीं बोलते हैं। बल्कि वह वही भाषा बोलते हैं जो चीन और पाकिस्तान बोलता है।श्री नड्डा ने कहा, “मैं पुन: राहुल गांधी के इस शर्मनाक बयान की कड़ी भर्त्सना करता हूं। राहुल गांधी का यह बयान देश की सेना के प्रति सच उनकी मानसिकता और उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है।”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button