State

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक कोई दावा न करें: अमित शाह

नई दिल्ली । कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा को लेकर विवाद को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक दोनों राज्यों को कोई भी दावा न करने की सलाह दी है।

दरअसल, पिछले काफी समय कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमांत क्षेत्रों को लेकर विवाद चल रहा है। सीमांत क्षेत्रों पर दोनों राज्य अपना-अपना दावा कर रहे हैं। हालांकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इस विवाद को लेकर दोनों राज्यों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। इसके समाधान के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और अन्य महत्वपूर्ण लोगों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने बताया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद के समाधान के लिए महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और कर्नाटक मुख्यमंत्री वसवराज बोम्मई के अलावा राज्य गृह मंत्री और वरिष्ठ साथियों को बुलाया था। बैठक में दोनों पक्षों के साथ अच्छे माहौल में वार्ता हुई।

उन्होंने कहाकि दोनों राज्यों के सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का कोई भी फैसला नहीं आ जाता, तब तक कोई भी राज्य इस बारे में एक-दूसरे राज्य पर दावा नहीं करेगा। इसके समाधान के लिए दोनों तरफ से तीन-तीन मंत्री बैठक कर इस पर चर्चा करेंगे। दोनों राज्यों के बीच अन्य मुद्दे भी हैं, इनका निवारण भी यह मंत्री बैठक में करेंगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button