State

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर गुरुवार दोपहर बाद राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया है।

राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य की वर्तमान सरकार से अनुरोध किया है कि वह पद पर बने रहें और अपने कार्यों का निर्वहन तब तक करें जब तक कि नई विधानसभा का गठन न हो जाए और नई सरकार न बन जाए।

इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए मतदान की गणना में आज कांग्रेस ने 39 सीटें जीत ली हैं और एक पर आगे है जबकि भाजपा को कुल 25 सीटें मिली हैं। 3 सीटें अन्य के खाते में गई हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button