गुवाहाटी । पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल अंतर्गत बरौनी स्टेशन पर 02 से 05 दिसंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और 06 से 08 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को देखते हुए कई ट्रेनों को रद्द, मार्ग परिवर्तन और समय परिवर्तन किया जाएगा।
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया है कि 06 से 08 दिसंबर, 2022 तक ट्रेन संख्या 15713/15714 (कटिहार-पटना जं-कटिहार) इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 03316 (समस्तीपुर जं.-कटिहार) पैसेंजर और ट्रेन संख्या 05249 (कटिहार-बरौनी जं.) पैसेंजर रद्द रहेगी।
06 से 09 दिसंबर, 2022 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 03315 (कटिहार-समस्तीपुर जंक्शन) पैसेंजर और ट्रेन संख्या 05250 (बरौनी जंक्शन-कटिहार) पैसेंजर रद्द रहेगी।
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तनः 05 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 13281 (डिब्रूगढ़-राजेन्द्र नगर) एक्सप्रेस, 07 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15668 (कामाख्या-गांधीधाम) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15646 (डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक) एक्सप्रेस वाया खगड़िया जंक्शन-मुंगेर-किऊल जंक्शन होकर चलायी जाएगी।
06 और 07 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 13247 (कामाख्या-राजेन्द्र नगर) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 28182 (कटिहार-टाटानगर) एक्सप्रेस वाया खगड़िया जंक्शन-सबदलपुर जं.-मुंगेर-जमालपुर-किऊल जं. होकर चलायी जाएगी।
05 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 14037 (सिलचर-नई दिल्ली) एक्सप्रेस वाया मालदा टाउन- किऊल जंक्शन- मोकामा जं.-पटना जं.-दानापुर; 05 से 07 दिसंबर तक रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 12487 (जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल) एक्सप्रेस वाया खगड़िया जं.-सिंघिया घाट-समस्तीपुर जं.-मुजफ्फरपुर जं.-हाजीपुर जं.-पाटलिपुत्र; 05 से 07 दिसंबर तक रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15707 (कटिहार- अमृतसर जं.) एक्सप्रेस वाया खगड़िया जंक्शन-सिंघिया घाट-समस्तीपुर जंक्शन; 05 से 07 दिसंबर तक रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15483 (अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली) एक्सप्रेस वाया किशनगंज-कुमेदपुर-मालदा टाउन-किऊल जं.-मोकामा जं.-पटना जं.; 05 से 07 दिसंबर तक रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15909 (डिब्रूगढ़-लालगढ़) एक्सप्रेस वाया खगड़िया जं.-सिंघिया घाट-समस्तीपुर जं.-मुजफ्फरपुर जंक्शन होकर चलायी जाएगी।
06 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 22411 (नाहरलगुन-आनन्द विहार टर्मिनल) एक्सप्रेस वाया खगड़िया जंक्शन-सिंघिया घाट-समस्तीपुर जंक्शन-मुजफ्फरपुर जंक्शन-हाजीपुर जंक्शन; 07 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 22449 (गुवाहाटी-नई दिल्ली) एक्सप्रेस वाया किशनगंज-कुमेदपुर-मालदा टाउन-किऊल जं.-मोकामा जं.-पटना जं.-दानापुर होकर चलाई जाएगी।
06 और 07 दिसंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 13248 (राजेन्द्र नगर-कामाख्या) एक्सप्रेस वाया किऊल जं.-जमालपुर जं.-मुंगेर-सबदलपुर जं.-खगड़िया जं.; 04 और 05 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15910 (लालगढ़-डिब्रूगढ़) एक्सप्रेस वाया मुजफ्फरपुर जंक्शन-समस्तीपुर जं.-सिंघिया घाट-खगड़िया जंक्शन होकर चलाई जाएगी।
05 से 07 दिसंबर तक चलने वाली ट्रेन संख्या 12488 (आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी) एक्सप्रेस वाया पाटलिपुत्र-हाजीपुर जं.-मुजफ्फरपुर जं.-समस्तीपुर जं.-सिंघिया घाट-खगड़िया जं.; 05 से 07 दिसंबर तक रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15708 (अमृतसर जंक्शन-कटिहार) एक्सप्रेस वाया समस्तीपुर जं.-सिंघिया घाट-खगड़िया जं.; 05 से 07 दिसंबर तक चलने वाली ट्रेन संख्या 15484 (दिल्ली- अलीपुरद्वार जंक्शन) एक्सप्रेस वाया पटना जंक्शन-मोकामा जंक्शन- किऊल जं.- मालदा टाउन-कुमेदपुर-किशनगंज होकर चलाई जाएगी।
05 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 14620 (फिरोजपुर कैंट- अगरतला) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15631 (बाड़मेर-गुवाहाटी) एक्सप्रेस वाया पटना जंक्शन-किऊल जंक्शन-मालदा टाउन होकर चलाई जाएगी। 06 दिसंबर को ट्रेन संख्या 15623 (भगत की कोठी-कामाख्या) एक्सप्रेस वाया किऊल जं.-जमालपुर जं.-मुंगेर-सबदलपुर जं.-खगड़िया जं. होकर चलाई जाएगी।
07 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15633 (बीकानेर-गुवाहाटी) एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 28181 (टाटानगर-कटिहार) एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 15645 (लोकमान्य तिलक-डिब्रुगढ़) एक्सप्रेस किऊल जंक्शन-जमालपुर जंक्शन-खगड़िया जंक्शन होकर चलाई जाएगी।
ट्रेनों का समय परिवर्तन: 03 एवं 05 दिसम्बर को ट्रेन संख्या 03367 (कटिहार-सोनपुर जं.) पैसेंजर का समय परिवर्तन 04.45 बजे के बजाय 08.45 बजे; दिनांक 03 एवं 05 दिसम्बर को ट्रेन संख्या 05263 (कटिहार-समस्तीपुर जंक्शन) पैसेंजर का समय परिवर्तन 08.35 बजे के बजाय 10.35 बजे; 02 और 04 दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 15909 (डिब्रूगढ़-लालगढ़) एक्सप्रेस का समय परिवर्तन 10.20 बजे के बजाय 11.35 बजे; 03 दिसंबर को ट्रेन संख्या 15667 (गांधीधाम-कामाख्या) एक्सप्रेस का समय परिवर्तन 13.15 बजे के बजाय 15.15 बजे निर्धारित की गई है।(हि.स.)



