वाराणसी। पिपलानी कटरा औघड़नाथ तकिया निवासी मनोज विश्वकर्मा (40) की शादी समारोह में डांस करते हुए अचानक आए हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई। औघड़नाथ तकिया निवासी मनोज विश्वकर्मा के परिवार में 25 नवंबर को शादी थी। दोपहर के समय परिवार में बरात निकलने की तैयारी चल रही थी। इससे पहले परछन के समय डांस के दौरान अचानक मनोज की तबीयत बिगड़ी और वह अचेत हो गए।
परिजन तुरंत निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं जैसे बरेली में एक होटल में आयोजित बर्थ डे पार्टी में डांस करते-करते आईवीआरआई कर्मचारी प्रभात कुमार (45) की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई थी।
https://twitter.com/shubhankrmishra/status/1597584656190550017



