State

विदिशा जिले के तीन पत्रकारों का सड़क हादसे में निधन

विदिशा/रायसेन : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के तीन पत्रकारों का पड़ोसी रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार विदिशा निवासी पत्रकार राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित एक दुपहिया वाहन से देर रात आसपास के किसी स्थान से विदिशा लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

इस वजह से तीनों का निधन हो गया। तीनों के शव रायसेन जिले के सांची के अस्पताल में रखे गए हैं और आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनेक मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने भी तीनाें पत्रकारों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विदिशा जिले के तीन पत्रकारों का सड़क हादसे में निधन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले में सड़क हादसे में दिवंगत पत्रकारों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि दिवंगत राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित का परिवार स्वयं को अकेला न समझें, दुःख की इस घड़ी में सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जायेगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button