State

जेल में मसाजः वीडियो लीक मामले में सत्येंद्र जैन ने अपनी याचिका वापस ली

नई दिल्ली । मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल का वीडियो लीक करने का आरोप लगाने वाली अपनी याचिका राऊज एवेन्यू कोर्ट से वापस ले ली है। आज सत्येंद्र जैन की ओर से वकील मोहम्मद इरशाद और ऋषिकेश कुमार ने कहा कि उन्हें जैन की ओर से याचिका वापस लेने का निर्देश मिला है।

सत्येंद्र जैन ने ईडी पर जेल का वीडियो लीक करने का आरोप लगाते हुए अवमानना अर्जी दायर की थी। जैन की तरफ से कहा गया था कि कोर्ट को अंडरटेकिंग देने के बावजूद ईडी ने सीसीटीवी वीडियो लीक किया। जैन ने कहा था कि सीसीटीवी वीडियो लीक कर ईडी ने कोर्ट के आदेश की अवमानना की है।

सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में बॉडी मसाज कराते वीडियो वायरल हो गया। ये वीडियो 13 सितंबर का बताया जा रहा है। ये वीडियो बीजेपी नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है।

24 नवंबर को सत्येंद्र जैन ने टेलीविजन, डिजिटल या प्रिंट मीडिया माध्यमों को जेल के अंदर के उनके कोई भी फुटेज न चलाने का निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका कोर्ट से वापस ले ली थी। सत्येंद्र जैन की ओर से पेश वकील राहुल मेहरा ने कोर्ट को बताया था कि इसके लिए वह दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button