State

पहले दिन उठी बेटे की अर्थी, दूसरे दिन बेटी को किया विदा, आज बहू को दी गई मुखाग्नि

सुलतानपुर । हनुमान सिंह के घर को मानों किसी की नजर लग गई है। बेटी की शादी से ठीक पहले बेटे की मौत हुई। दूसरे दिन टूटे दिल से बेटी को विदा किया और आज बहू भी चल बसी। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रखा दिया है।शनिवार को बंधुआ कला के दादुपुर में बेटी स्वाति की शादी की महज रस्में ही अदा की गई। हर चेहरे पर गमों की लकीर साफ दिख रही थी। कल मंदिर में स्वाति की शादी की रस्में अदा की गई। स्वाती को रह-रह कर इस बात की टीस उठ रही थी कि डोली उठाने वाले भाई की अर्थी तो एक दिन पहले ही उठाई गई है। वो बोझ दिल में लेकर सुसराल पहुंची थी कि आज उसे भाई की पत्नी नेहा की मौत की मनहूस खबर सुनने को मिली।

ये है पूरा घटना क्रम

हनुमान सिंह के बेटे सत्य प्रकाश (32) का विवाह तीन वर्ष पूर्व नेहा सिंह (30) के संग हुआ था। अब उनके घर में खुशियां आने वाली थी। सत्य प्रकाश की पत्नी सात माह के गर्भ से थी। बीते गुरुवार को सत्य प्रकाश पत्नी को लेकर शहर में डॉक्टर को दिखाने आया था। वापस लौटते समय अमहट चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया था। पति-पत्नी टक्कर से सड़क पर जा गिरे और ट्रक चालक कई फिट तक बाइक घसीटता हुआ ले गया था। सत्य प्रकाश का जिला अस्पताल में इलाज चलता रहा, जबकि पत्नी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर किया था। रात में सत्य प्रकाश की मौत हो गई थी। वहीं नेहा के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हुई और आज वो भी जिंदगी की जंग हार गई।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button