State

भारत के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी का निधन

शिमला : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम शरण नेगी का निधन हो गया है।जिला उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने श्‍याम शरण नेगी के न‍िधन की पुष्टि की है। श्री नेगी का शनिवार सुबह निधन हो गया था।वह 106 वर्ष के थे और देश में पहली बार हुए चुनाव में सबसे पहले उन्होंने मतदान किया था।श्री नेगी ने बुधवार को कल्पा में अपने घर से पहली बार बैलेट पेपर से 14वीं विधानसभा के लिए मतदान किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी देश के सबसे उम्रदराज मतदाता नेगी की प्रशंसा की है।

उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी के लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे।गौरतलब है कि पहले नेगी ने कहा था कि वह मतदान केंद्र में जाकर मतदान करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घर से ही मतदान करना पड़ा। 34वीं बार मतदान करने वाले श्याम सरण नेगी ने पहली बार बुधवार को डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया। जुलाई 1917 में जन्मे श्री नेगी ने 1951 से लेकर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव में मतदान किया है। 2014 से हिमाचल के चुनाव आइकन भी हैं। वह 1951 से हर चुनाव में मतदान करते आ रहे है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने भी शतायु वोटर श्याम सरन नेगी को मतदान करने पर बधाई दी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता एवं किन्नौर से संबंध रखने वाले श्याम सरण नेगी जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।उन्होंने अपना कर्तव्य निभाते हुए 34वीं बार बीते दो नवंबर को ही विधानसभा चुनाव के लिए अपना पोस्टन वोट डाला, यह याद हमेशा भावुक करेगी।उन्होंने ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रथम मतदाता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।श्री शाह ने आज ट्वीट किया, “देश के प्रथम वोटर हिमाचल के श्याम सरन नेगी जी का निधन दुःखद है।देश के पहले चुनाव से लेकर अब तक सभी चुनावों में उन्होंने मतदान किया। 106 वर्ष की आयु में देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी आस्था व प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणीय है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ॐ शांति”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button