State

मुंबई के जेजे अस्पताल में मिली ब्रिटिशकालीन 130 साल पुरानी सुरंग

मुंबई । मुंबई के जेजे अस्पताल में ब्रिटिशकालीन 130 साल पुरानी सुरंग मिली है। करीब 200 मीटर लंबी यह सुरंग अंग्रेजों ने बनवाई थी। अस्पताल प्रबंधन ने सुरंग मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी है। इस सुरंग के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

जेजे अस्पताल के डॉ. अरुण राठोड नर्सिंग कालेज परिसर में टहल रहे थे। अचानक उन्हें कुछ अलग दिखा, तो आसपास की मिट्टी हटवाने पर यह सुरंग दिखी। उसके बाद कर्मचारियों की मदद से सुरंग का निरीक्षण किया गया। अस्पताल के मुताबिक यह सुरंग डिलीवरी वार्ड से लेकर बच्चों के वार्ड तक फैली है और अस्पताल के दो भवनों को एक दूसरे से जोड़ती है। टनल की लंबाई 200 मीटर बताई जा रही है। सर जेजे अस्पताल की इमारतें 177 साल पहले बनाई गईं थीं।

इस सुरंग की जानकारी डॉ. राठौड़ ने पुरातत्व विभाग को दी है। पुरातत्व विभाग इस सुरंग का अध्ययन करने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देगा। अंग्रेजों के जमाने की यह सुरंग लगभग 130 साल पुरानी है जिसे अंग्रेजों के काल के दौरान बनवाया गया होगा। अब यह सवाल भी उठ रहा है कि आखिर अंग्रेजों ने इस सुरंग का निर्माण क्यों कराया होगा।

मुंबई के जेजे अस्पताल का 175 साल पुराना इतिहास है, जो हेरिटेज बिल्डिंग भी है। यह सरकारी अस्पताल सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर है। यह अस्पताल देशभर के गरीब मरीजों के इलाज के लिए जाना जाता है। इस अस्पताल में बम धमाकों, दंगों और आतंकवादी हमलों में घायल हुए कई मरीजों का इलाज हो चुका है। साथ ही अंडरवर्ल्ड ने इस अस्पताल में खून-खराबा भी किया था।

इसके पहले भी मुंबई में अंग्रेजों के काल की सुरंगें मिल चुकी हैं। 2016 में मुंबई के मालाबार हिल स्थित राजभवन में ब्रिटिश कालीन सुरंग मिली थी। यहां 500 साल पुराना बंकर भी मिला था।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button