CrimeState

भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

गोपेश्वर । चमोली जिले के थराली तहसील के राजस्व क्षेत्र पैनगढ़ में शनिवार तड़के भूस्खलन होने से पहाड़ी से आये भारी बोल्डर से एक मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे मकान के अंदर सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों में से चार की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

थाना थराली से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के सूचना मिली कि राजस्व क्षेत्र पैनगढ़ में भूस्खलन के कारण एक भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां पर कुछ लोग दबे हुए हैं। सूचना पर थाना थराली से उप निरीक्षक सुमित बंदुनी पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ बचाव राहत कार्य शुरू किया। करीब पांच घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सभी दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से बचोली देवी पत्नी माल दत्त उम्र 75 वर्ष, देवानंद पुत्र माल दत्त उम्र 57 वर्ष, घनानंद पुत्र माल दत्त उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि उपचार के लिए कर्णप्रयाग भेजे गईं घायल सुनीता देवी पत्नी घनानंद उम्र 37 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। इनके अलावा योगेश पुत्र घनानंद उम्र 15 वर्ष को हायर सेंटर रेफर किया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button