
वाराणसी। सिविल जज सीनियर डिवीजन कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में ज्ञानवापी प्रकरण में दाखिल झारखण्ड निवासी पर्यावरण विद प्रभुनरायन की तरफ से दाखिल वाद की प्रति यूपी सरकार,डीएम,पुलिस कमिश्नर और अन्जुमन इन्तजामिया मसाजिद उपलब्ध करा दी गई,इसी के साथ पत्रावली विचारण के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में स्थानातरित कर दी गई।
इसके पहले सिविल जज की अदालत ने सीपीसी 80 के तहत दो महीने की मियाद अवधि का लाभ वादी को देते हुए नोटिस देने से छूट प्रदान कर दी गई थी। यह वाद पर्यावरणविद की तरफ से अधिवक्ता मानबहादुर सिंह और अनुपम द्विवेदी ने दाखिल कहा था। ज्ञानवापी में दृश्य व अदृश्य देवताओं के राग भोग,दर्शन पूजन के साथ गैर हिदुओं का प्रवेश वर्जित करने और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित करने की मांग की गई है।
ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी में आज सुनवाई
वाराणसी। जिला जज डा अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी प्रकरण में शुक्रवार को सुनवाई होगी। पिछले तिथि पर शेष अन्य पक्षकार बनाने के लिए लंबित अर्जी पर आदेश आना है। साथ ही ज्ञानवापी सर्व के दौरान ताला बंद तहखाने के सर्वे करने सबंधित अर्जी पर भी सुनवाई होनी है ।



