State

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुवाहाटी । असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह शक्तिपीठ मां कामाख्या धाम के दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा करने के साथ ही विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ असम के राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, असम के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लबैद्य और असम के वन और पर्यावरण मंत्री चंद्र मोहन पटवारी मौजूद रहे।राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने नीलाचल पर्वत पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। राष्ट्रपति मुर्मू आज भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button