State

मुकेश अंबानी ने किए भगवान बद्रीविशाल-बाबा केदार के दर्शन, पांच करोड़ रुपये दिए दान

बद्रीनाथ/केदारनाथ । प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार के दर्शन/पूजन कर विश्व शांति की कामना की। बद्रीनाथ भगवान के चरणों में करीब आधे घंटे तक पूजा पाठ किया।

श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष के किशोर पंवार, धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवाड़ी, मंदिर समिति के सदस्य भाष्कर डिमरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान,व मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान सहित पंडा व तीर्थ पुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें अंग वस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया। यहां उद्योगपति अंबानी ने बद्रीनाथ मंदिर को ढाई करोड़ रुपये का दान दिया।

भगवान बद्रीनाथ के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां पर बीकेटीसी के सीईओ योगेन्द्र सिंह, ईओ आर सी तिवारी, केदारसभा और तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।इस दौरान धर्माचार्य ओम प्रकाश शुक्ला, वेदपाठीगण आचार्य स्वयंवर सेमवाल, आशाराम नौटियाल व यशोधर मैठाणी ने उनकी पूजा/अर्चना करायी। उद्योगपति अंबानी ने भगवान केदार के चरणों में भी ढाई करोड़ की दान राशि भेंट की।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुकेश अंबानी की भगवान बद्रीविशाल- बाबा केदार पर अटूट आस्था व विश्वास है, उनके द्वारा दोनों धामों के विकास के लिए समय समय पर व विशेष सहयोग दिया जाता रहा है। अध्यक्ष अजेन्द्र ने भगवान बद्री नारायण एवं बाबा केदार से उनकी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button