State

गोरेगांव पत्राचाल घोटाला: संजय राऊत की न्यायिक हिरासत 10 अक्टूबर तक बढ़ी

मुंबई । मुंबई के गोरेगांव में हुए पत्राचाल घोटाला मामले में मंगलवार को मुंबई की विशेष कोर्ट के जज एमजी देशपांडे ने शिवसेना नेता संजय राऊत की न्यायिक हिरासत 10 अक्टूबर तक बढ़ाने का आदेश दिया है। संजय राऊत की जमानत अर्जी पर 10 अक्टूबर को सुनवाई होने वाली है।

जानकारी के अनुसार पत्राचाल घोटाला में मनी लॉड्रिंग एंगल से पूछताछ के लिए संजय राऊत को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था। इस समय संजय राऊत न्यायिक हिरासत में हैं और उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया है।

इस मामले में संजय राऊत ने जमानत के लिए आवेदन किया है। उनकी जमानत की अर्जी और आज उनके खत्म हुए कस्टडी को कोर्ट ने एक साथ मिला दिया। अब 10 अक्टूबर को विशेष कोर्ट संजय राऊत की जमानत पर सुनवाई करेगा और संजय राऊत की जमानत अथवा उनकी अगली कस्टडी तय की जाएगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button