CrimeState

सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

तेलंगाना के कामारेड्डी जिला में एल्लारेड्डी मंडल के हसनपल्ली गेट पर रविवार को एक ट्रॉली-ऑटो को लॉरी ने टक्कर मार दी, जिसके कारण 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुर्घटना के समय ट्राली-ऑटो से येल्लारेड्डी मार्केट से पिट्टलम मंडल के चिल्लरगी गांव लौट रहे थे।ऑटो ट्रॉली येलारेड्डी में एक समारोह में भाग लेकर लौट रही थी ।

घायलों को इलाज के लिए बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कुछ की हालत गंभीर है।मृतकों की पहचान सैलू, लछव्वा, देवैया, कामसव्वा और केसवैया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।कामारेड्डी जिले के एसपी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि लॉरी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

तेलंगाना सड़क हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, “तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के लिए प्रार्थना। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों दो-दो लाख रुपये दिये जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिये जाएंगे।”गौरतलब है कि तेलंगाना में कामारेड्डी जिले के हसनपल्ली में रविवार शाम एक लॉरी और एक मिनीवैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि 17 अन्य घायल हो गये।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button