State

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, 6 लोगों की मौत, 22 घायल

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के नगला खंगार क्षेत्र में बुधवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस के मिनी ट्रक से टकराने के बाद पुल के नीचे गिरने से छह यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि 22 अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज तड़के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 61 किलोमीटर माइल स्टोन पर यह हादसा उस समय हुआ जब लुधियाना से रायबरेली जा रही एक प्राइवेट बस डीसीएम से टकराकर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक महिला और उसके पुत्र समेत छह लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 21 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह, और थाना पुलिस के साथ यूपीडा की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जबकि अन्य सुरक्षित यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि लुधियाना से रायबरेली की ओर जाने वाली प्राइवेट बस लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह डीसीएम से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 45 यात्री सवार थे।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। छह लोगों की मौके पर मृत्यु हुई है जिनमें तीन की शिनाख्त रीना (22) पत्नी सुनील, आयांश 15 माह पुत्र सुनील निवासी फतेहपुर तथा कौशांबी निवासी संत लाला (62) के तौर पर की गयी है।दुर्घटना के पीछे कोहरे के कारण कम दृश्यता अथवा चालक को झपकी आना माना जा रहा है।(वार्ता)

मृतकों की सूची

1- रीना (22) पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर।

2- अयांश (15 माह) पुत्र सुनील

3 सन्तलाला (67) निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी ।

अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घायलों की सूची

1-बबलू पुत्र बिंदादीन निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव।

2-बालक पुत्र श्रीपाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।

3-संतोष पुत्र श्री पाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।

4-रामप्रसाद पुत्र शिव कुमार निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।

5-संतोष पुत्र नन्हे निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव ।

6-सुरजीत पुत्र रामचरण निवासी राजापुर कर्वी, जिला चित्रकूट ।

7-ज्योति पत्नी अजयपाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर ।

8-अजय पुत्र मोहन लाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर ।

9-रेश्मा पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।

10- कुमारी रोशनी पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।

11-चंदा देवी पत्नी रामचरण निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।

12- रामशरण पुत्र राजाराम निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर ।

13-सुनील पुत्र गंगादीन निवासी कोसंबी थाना असोथर, जिला फतेहपुर ।

14-कुमारी अनन्या पुत्री सुनील निवासी उपरोक्त ।

15-रामप्रवेश पुत्र राम प्रसाद निवासी इलाकुटबा थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली ।

16-नीलम पत्नी बहादुर निवासी मोहनगंज थाना किदवई, जिला रायबरेली ।

17-सोनू पुत्र सूरज लाल निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव ।

18-राकेश पुत्र परमेश्वर निवासी उपरोक्त ।

19- राहुल पुत्र सूरज लाल निवासी उपरोक्त ।

20- किरण पत्नी पंकज निवासी उपरोक्त ।

21-गणेश पुत्र जगन्नाथ निवासी बाज खेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव।

22-दीपू पुत्र राधेलाल निवासी शिवराज खेड़ा थाना मौरावा जिला उन्नाव।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button