CrimeState

खाई में गिरी बस : स्कूली बच्चों सहित 16 की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

कुल्‍लू । हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार की सुबह एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से स्कूली बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गये।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ, जब सैंज की ओर जा रही बस नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गयी।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे श्री मोदी ने ट्वीट किया , “ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया , “ प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।”हिमचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ट्वीट किया , “ कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।”उन्होंने आगे कहा , “ ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।”

सुबह सवेरे जंगला गांव के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी। जैसे ही लोग घरों से बाहर निकले तो देखा कि बस हादसे का शिकार हो गई। बस ऊपर वाली सड़क से दूसरी सड़क में जा पहुंची है। नौ शवों में से एक स्कूली छात्रा का शव भी शामिल है। अभी बस के अंदर शवों को निकालने का कार्य किया जा रहा है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

तहसीलदार सैंज हीरा लाल ने बताया कि आरंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि जिस स्थान से बस गिरी वहां पहाड़ी से मलबा गिरा था। बस चालक ने गाड़ी को किनारे से निकालने की कोशिश की जिस कारण जगह धंस गई और बस दूसरी सड़क पर जा गिरी। इससे पहले जो बसें यहां से गुजरी उनके चालकों में बस से सवारियों को उतार दिया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button