State

मिजोरम : पत्थर की खदान ढहने से 15 श्रमिकों के दबने की आशंका

आइजोल । मिजोरम के लुंगलेई जिला के हंथियाल गांव में पत्थर की खदान ढहने से कम से कम 15 मजदूरों के दबने की आशंका जतायी गयी है। हालांकि, पत्थर गिरने से कितने मजदूर फंसे हैं, इसकी सटीक जानकारी देने में प्रशासन ने असमर्थता जताई है।यह घटना लुंगलेई जिला के दूरदराज इलाके में स्थित हंथियाल गांव में पत्थर की खदान में आज दोपहर बाद करीब ढाई से तीन बजे के आसपास हुई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन के जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गये। वहीं जिला प्रशासन के आह्वान पर आइजोल से प्रथम बटालियन एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शाम करीब सात बजे ताजा जानकारी देते हुए बताया कि खदान श्रमिकों को बचाने के लिए पांच उत्खनन (जेसीबी) मशीनों से मलवा को हटाने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पत्थर के मलबे में एक स्टोन क्रशर ड्रिलिंग मशीन भी फंस गई है। हालांकि, मलबे में फंसे लोगों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से अधिकारी ने कहा कि कम से कम 10 से 15 श्रमिकों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों में अधिकतर गैर-मिजो हैं। वे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत काम कर रहे थे। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि मलबा हटाने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि वे विस्तृत जानकारी का भी इंतजार कर रहे हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button