Varanasi

रंगों में सजी बच्चों की कल्पना, बरेका में 373 नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी के बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 20 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में बरेका कर्मचारियों के लगभग 373 बच्चों ने भाग लिया। बाल निकेतन विद्यालय में हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न विषयों पर चित्र बनाए। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना था।

वाराणसी केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली के निर्देशन में 20 सितंबर 2026 को देशभर में रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए अखिल भारतीय ऑन-द-स्पॉट ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बरेका महिला कल्याण संगठन की ओर से बाल निकेतन विद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बरेका कर्मचारियों के लगभग 373 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली की ओर से ड्राइंग एवं पेंटिंग के विषय सीलबंद लिफाफे में भेजे गए थे। प्रतियोगिता स्थल पर निर्धारित समय प्रातः 10:30 बजे बरेका महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सिन्हा ने सीलबंद लिफाफा खोला और उसमें निर्धारित विषयों की घोषणा की।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आयु के अनुसार तीन समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित किए गए थे।

ग्रुप-I (6 से 9 वर्ष):
फलों की टोकरी, रेलगाड़ी अथवा मेरा पसंदीदा कार्टून।

ग्रुप-II (10 से 12 वर्ष):
विद्यालय की पिकनिक अथवा सुंदर बगीचा।

ग्रुप-III (13 से 15 वर्ष):
शादी का दृश्य अथवा माता-पिता के साथ रेल यात्रा।

प्रतिभागियों को चित्र बनाने के लिए दो घंटे का समय दिया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति, भावनाओं और रचनात्मक प्रतिभा को रंगों एवं चित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में उत्साह, उमंग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

बरेका महिला कल्याण संगठन की सचिव श्रीमती राखी गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन (RWWCO) के निर्देशन में देशभर में एक ही दिन आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता रेलवे कर्मचारियों के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बरेका महिला कल्याण संगठन की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती गुरमीत कौर, श्रीमती अनुजा अग्रवाल, श्रीमती सुनीता, श्रीमती प्रियंका प्रसाद, श्रीमती हंसा, श्रीमती स्वाति चौधरी, श्रीमती मीनाक्षी सिंह एवं श्रीमती अनुजा खरे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बनारस से दुनिया को शांति का संदेश, सामाजिक संस्थाओं ने एकजुट होकर निकाली यात्रा

अखिलेश पर दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा हमला, बोले- ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button