
दुर्ग,छत्तीसगढ़। दुर्ग से कोटनी एनीकेट के रास्ते नगपुरा लौट रहा युवक बाइक सहित नदी में जा गिरा। नदी में गिरते ही युवक गहरे पानी में डूब गया। उसकी तलाश जारी है। मौके पर गोताखोर जुटे हुए हैं। घटना सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है।
पुलगांव पुलिस के मुताबिक नगपुरा का रहने वाला युवक सोमवार को अपनी पत्नी के साथ जिला अस्पताल इलाज के लिए गया था। अस्पताल से लौटते वक्त नगपुरा के कोटनी एनीकट में जलस्तर बढ़ गया। युवक ने स्टापडैम को पार करने के लिए पत्नी को बाइक से उतार दिया और खुद बाइक लेकर आगे बढ़ गया।
इसी दौरान कोटनी एनीकट में युवक की बाइक फिसल गई। युवक बाइक सहित नदी में जा गिरा। घटना के बाद वहां मौजूद पत्नी ने शोर मचाया। आसपास मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, पर युवक गहरे पानी में डूब गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिसकर्मियों की टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक नदी में रेस्क्यू आपरेशन चलाया, लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चला। काफी देर के बाद गोताखोरों ने बाइक को ढूंढ निकाला। गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत
जांजगीर-चाम्पा,छत्तीसगढ़। जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नवापारा गांव में तालाब में डूबने से 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है।कि पैर फिसलने से यह घटना हुई है। मृतक बुजुर्ग का नाम सुखसागर कश्यप बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा गांव के रहने वाले बुजुर्ग सुखसागर कश्यप, तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान शरीर अनकंट्रोल हो गया और पैर फिसल गया।इसके बाद वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और घटना में उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचे और मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है। इसके बाद जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है।(वीएनएस)



