
जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंची महिला, सीएम योगी के भरोसे से बंधी इलाज की उम्मीद
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मस्तिष्क आघात से पीड़ित व्यक्ति के ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा दिया। बीमार महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और अपराधियों व भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
गोरखपुर : शनिवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला ने मस्तिष्क आघात से पीड़ित पति के ऑपरेशन में मदद का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने महिला से उसके पति के अब तक हुए उपचार की जानकारी ली और पूरे सहयोग का भरोसा देते हुए कहा- ‘घबराइए मत, आपके पति के उपचार में कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। इसके लिए विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।’
मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।
गोंडा की मनकापुर-गौरा में लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार (02 नवंबर) को गोंडा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों के लिए 520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कुल 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड छपिया की ग्राम पंचायत तेजपुर में होगा। इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी वितरित किए जाएंगे।
मनकापुर और गौरा को करोड़ों की सौगात
गोंडा की मनकापुर विधानसभा क्षेत्र में 94 करोड़ रुपये की लागत से 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 160 करोड़ रुपये से अधिक की 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं गौरा विधानसभा क्षेत्र में 53 करोड़ रुपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और 213 करोड़ रुपये से अधिक की 21 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, प्रभात कुमार वर्मा, विनय कुमार द्विवेदी, प्रतीक भूषण सिंह, प्रेम नारायण पाण्डेय, बावन सिंह और अजय सिंह, प्रशासक, जिला पंचायत घनश्याम मिश्र सहित कई गणमान्य मौजूद रहेंगे।
2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या: मुख्यमंत्री



