देवरिया । छठ पर्व पर सोमवार को दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हाे गई।एकौना थाना क्षेत्र के विशुनपुर बगही का रहने वाला शिवेश सिंह उर्फ सत्यम (18) सोमवार को अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश उसके दोस्तों ने की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
जानकारी पर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से खोजबीन कर सत्यम को तालाब से बाहर निकाला और उसे सीएचसी रुद्रपुर, फिर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की।(हि.स.)



