Crime

घातक हथियार से प्रहार कर युवक की हत्या

छपरा : बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक की हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला गांव निवासी अच्छेलाल राय का पुत्र अखिलेश राय (32) मोटरसाइकिल से छपरा आ रहा था। इसी दौरान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के डॉ. प्रभुनाथ सिंह डिग्री कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद उन लोगों ने अखिलेश के सर पर घातक हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button