Varanasi

कबूतरों के लिए लगाई गईं जालियां काटीं, घर में मिले 100 से ज्यादा चूहे; जांच में बरामद हुईं दो बंदूकें

वाराणसी में आगामी एयर शो को देखते हुए प्रशासन ने बर्ड मैनेजमेंट अभियान तेज कर दिया है। आदमपुर के जेरगुल्लर मोहल्ले में नगर निगम, पुलिस और वीडीए की संयुक्त टीम ने कबूतर हटवाए और लोहे की जालियां जब्त कीं। भवन में 100 से अधिक चूहे मिलने पर सफाई व कीटनाशक छिड़काव कराया गया। जांच के दौरान दो बंदूकें भी बरामद हुईं।

वाराणसी : बनारस में आगामी 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य ‘एयर शो’ के मद्देनजर बर्ड मैनेजमेंट एंड कंट्रोल को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। इस क्रम में मंगलवार को आदमपुर जोन के जेरगुल्लर मोहल्ले से नगर निगम, पुलिस प्रशासन और वीडीए की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर कबूतर और जालियां जब्त की । इस दौरान एक घर से दो अवैध बंदूकें भी बरामद की गई ।

कबूतरों और पक्षियों को हटाने के लिए एक बड़ा संयुक्त अभियान चलाया गया

नगर निगम, पुलिस प्रशासन और वीडीए का संयुक्त टीम अभियान सुबह छ्ह बजे से शुरू होकर शाम छ्ह बजे तक लगातार चला। कार्रवाई के दौरान जेरगुल्लर मोहल्ले में स्थित भवन (संख्या ए /20/80ए-1) के स्वामी अतर जावेद उर्फ रेनी द्वारा पाले जा रहे कबूतरों को हटवाया गया। तीन मंजिला इस भवन में सभी तलों पर कबूतर पालने और रखने के लिए लगाई गई लोहे की जालियों को ग्राइंडर मशीन से काटकर जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त भवन में अत्यधिक गंदगी और लगभग 100 से अधिक चूहे पाए गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत भवन की गहन साफ-सफाई कराई गई और संक्रमण समाप्त करने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जांच के दौरान भवन में बने शो-बॉक्स से दो बंदूकें भी बरामद हुईं, जिन्हें थाना आदमपुर द्वारा तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस व्यापक अभियान में पशु कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज, निगम की प्रवर्तन दल, आदमपुर जोन के जोनल अधिकारी, थाना आदमपुर की पुलिस टीम, और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए ) की संयुक्त टीमें मौके पर मुस्तैद रहीं।

यूपी पुलिस को योगी सरकार की सौगात, तीन भत्तों में बढ़ोतरी; जानिए किसे कितना मिलेगा

पहले अपराधियों को छूते ही सत्ता के गलियारों से आने लगते थे फोन: योगी आदित्यनाथ

Related Articles

Back to top button