Breaking NewsUP Live

पुलिया से बाइक टकराने से युवा क्रिकेटर की मौत, साथी गंभीर

देर रात बारात से लौटते समय जोरुखाड़ में हुई घटना

दुद्धी, सोनभद्र – कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमवार निवासी एक युवक बीती रात सड़क दुर्घटना में असमय अपनी जान गवां बैठा।विकास पुत्र स्व. देवप्रसाद 22 वर्ष अपने चचेरे भाई 21 वर्षीय मिश्री लाल पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी अमवार को लेकर अपनी निजी मोटरसाइकिल से विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम केवाल एक बारात में गया था। रात्रि करीब 11 बजे लौटते समय जोरुखाड़ गांव में एक मोड़ पर वह अपना नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों को गंभीर रूप से चोटें आईं। उधर से गश्त कर रही 100 न. की पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलवाकर घायलों को दुद्धी सीएचसी भेजवाया। अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा जांच के उपरांत विकास को मृत घोषित कर दिया गया।

जबकि उसके सहयोगी को केंद्र में भर्ती कर लिया गया। बताया जा रहा है कि विकास रास्ते में महुली पहुंचते-पहुंचते एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया। विकास अमवार की जूनियर टीम से टाउन क्लब दुद्धी में अपने क्रिकेट खेल का प्रदर्शन करता था। सूचना मिलते ही रात में अमवार व दुद्धी के खिलाड़ी सीएचसी दुद्धी पहुंच गए व रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया। विकास दो भाई दो बहन में सबसे छोटा था। लगभग 6 माह पूर्व गत 10 दिसंबर को उसकी शादी रोरवा कोन में हुई थी। टाउन क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ी मु.शमीम अंसारी, अध्यक्ष सुमित सोनी, कप्तान रजतराज, मैनेजर रजनीश, नागेंद्र नाथ, अंकुर बच्चन, शांता प्रसाद, जितेंद्र भारती, पीयूष, सृजन, धीरज, रेहान, छोटन आदि खिलाड़ियों ने साथी खिलाड़ी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button