Women

योगी सरकार ने 769 श्रमिक कन्याओं के बसाए घर

  • श्रम कल्याण परिषद की ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना गरीब परिवारों का बनी सहारा
  • सुखी दाम्पत्य जीवन मिलने से खुशियों से भर गई श्रमिकों-मजदूरों की बेटियों की जिंदगी
  • सरकार ने योजना के माध्यम से 05 साल में 01 करोड़ 44 लाख से अधिक का दिया अनुदान

लखनऊ । प्रदेश सरकार यूपी में गरीब, श्रमिक और मजदूरों की बेटियों की शादी कराने के साथ उनके जीवन को निखारने का काम कर रही है। विगत 05 वर्षों में श्रम कल्याण परिषद की ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना गरीब बेटियों के लिए वरदान बनी है। योजना से अब तक 769 श्रमिकों की कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है। सुखी और दाम्पत्य जीवन मिलने से गरीब बेटियों के घरों में खुशियां फैली हैं। शादी कराने के लिए गरीब परिवारों को सरकार 01 करोड़ 44 लाख रुपये का अनुदान दे चुकी है।

यूपी के गरीबों, श्रमिकों, मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार लगातार अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सत्ता में आने के बाद से ही योगी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी कराने की चिंता की। इसके लिए ज्योतिबा फुले श्रमिक कन्यादान योजना से लाभ देने की शुरुआत की गई। गरीब बेटियों को उनकी शादी के लिए 51 हजार रुपये अनुदान के रूप में दिये गये। सरकार की ओर से दी जा रही आर्थिक मदद से श्रमिक परिवारों को अब अपनी बेटियों की शादी कराने के लिए कर्ज और लोन नहीं लेना पड़ रहा है। सरकार उनकी जिम्मेदारी को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।

बता दें कि गरीब बेटियों की जिंदगी में खुशिया बिखेरने का काम करने वाली योगी सरकार 2017-18 में 240 लाभार्थियों को 36 लाख रुपये, 2018-19 में 164 लाभार्थियों को  24.60 लाख, 2019-20 में 154 लाभार्थियों को 23.10 लाख रुपये, 2020-21 में 74 लाभार्थियों को  11.10 लाख रुपये और 2021-22 में  137 लाभार्थियों को 50 लाख रुपये का अनुदान दे चुकी है। सरकार की मंशा गरीबों को सम्मान दिलाने के साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। साथ ही उनकी आर्थिक मदद करके उनको परेशानियों से छुटकारा दिलाना भी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button