National

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे,105 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

भाजपा ने पहली सूची में 20 फ़ीसदी के टिकट काटे, 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के उम्मीदवार के तौर पर गोरखपुर शहर की सीट से चुनाव लड़ेंगे वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव मैदान में उतरेंगे।उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि विधानपरिषद सदस्य एवं लोकप्रिय नेता श्री आदित्यनाथ और श्री मौर्य को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

भाजपा की उम्मीदवारों की इस पहली सूची में मथुरा से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, आगरा ग्रामीण से पूर्व राज्यपाल और भाजपा उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्या , नोएडा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज शर्मा , शाहजहांपुर से वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना और सरधना से संगीत सोम के जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के तहत 113 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर 105 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पहले चरण में 58 में से 57 और दूसरे चरण में 55 में से 48 उम्मीदवारों की घोषणा हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने 13 जनवरी को हुई एक बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई गयी थी।भाजपा ने अपने 83 मौजूदा विधायकों में से 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है जबकि 20 विधायकों के टिकट में काट दिए हैं। इस सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है और 21 नए चेहरों को मौका दिया गया है ।श्री प्रधान ने दावा किया उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा , “ श्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में बनी भाजपा सरकार को सर्वसमाज ने आशीर्वाद दिया है। गुंडाराज और भ्रष्टाचार खत्म हुआ है और यहाँ एक संवेदनशील और जनकल्याणकारी शासन है।

भाजपा की पहली सूची में 105 उम्मीदवार
20 सीटिंग विधायक के टिकट कटे

44 ओबीसी कैंडिडेट
19 दलित
10 महिला उम्मीदवार

विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है..गोरखपुर शहर—– योगी आदित्यनाथसिराथू—————केशव प्रसाद मौर्याकैराना————– मृगांका सिंहथानाभवन——— सुरेश राणाशामली———— तेजेंद्र सिंह निर्वालबुढ़ाना————–उमेश मल्लिकचरथवाल———- सपना कश्यपपुरकाजी (अज)— प्रमोद उटवालमुजफ्फरनगर—– कपिलदेव अग्रवालखतौली————- विक्रम सैनीमीरापुर————- प्रशांत गुर्जरसिवालखास——– मनेंद्र पाल सिंहसरधाना————- संगीत सोमहस्तिनापुर(अज)—– दिनेश खटीककिठौर—————–सत्यवीर त्यागीमेरठ कैंट———– अमित अग्रवालमेरठ—————- कमल दत्त शर्मामेरठ दक्षिण——– सोमेंद्र तोमरछपरौली————- सहेंद्र सिंह रमालाबड़ौत—————- कृष्णपाल सिंह मलिक (केपी सिंह)बागपत————- योगेश धामालोनी—————- नंदकिशोर गुर्जरमुरादनगर———- अजीतपाल त्यागीसाहिबाबाद———- सुनील शर्मागाजियाबाद—— अतुल गर्गमोदीनगर——— डॉ रंजू सिवाचधौलाना———— धर्मेश तोमरहापुड़(अज) ——- विजय पाल आड़तीगढ़मुक्तेश्वर——– हरेंद्र चौधरी तेवतियानोएडा————– पंकज सिंहदादरी———— तेजपाल सिंह नागरजेवर————– धीरेंद्र सिंहसिकंद्राबाद——– लक्ष्मीराज सिंहबुलंदशहर——— प्रदीप चौधरीस्याना———— देवेंद्र सिंह लोधीअनुपशहर——– संजय शर्माडिबाई———– सीपी सिंहशिकारपुर——– अनिल शर्मा

Related Articles

Back to top button