Entertainment

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने लांच किया नया चेहरा नीलम गिरी

 

मुंबई| नई प्रतिभाशाली टैलेंट को सपोर्ट करने में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है। इस म्यूजिक कंपनी से बनने वाली फिल्मों, म्यूजिकल वीडियो के जरिये बहुत से प्रतिभावान कलाकारों को मुकम्मल स्थान मिला है। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्म जगत में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया चेहरा नीलम गिरी को लांच किया है। वे भोजपुरी सिनेमा में नई सनसनी के तौर पर सुर्खियां बटोरने वाली हैं। नीलम जल्द ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से बनने वाली फिल्मों व म्यूजिकल वीडियो अल्बम में अपनी अदा जलवा बिखेरने वाली हैं। वे अपनी अदाकारी से सबका मन मोह लेंगी।

गौरतलब है कि नीलम गिरी प्रोफेशनली मॉडल हैं। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेवल पर सोलो और ग्रुप डांस कर लोकप्रियता हासिल की है। साथ ही मॉडलिंग और सिंगिंग परफॉर्मेंस कर काफी धमाल मचा चुकी हैं। वे सोशल मीडिया की कई साईट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वे काफी पॉपुलर हैं। नीलम टिकटॉक स्टार रह चुकी हैं, उनके वीडियो को व्यूज और लाइक मिलियन में हैं। आने वाले दिनों में भी वे करोड़ों दिलों पर राज करने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button