Sports

विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में महिला तीरंदाजी टीम

 पुरुष और मिश्रित स्पर्धा में भी टॉप-16 में भारतीय

नई दिल्ली । पौने दो साल बाद विश्व कप में शिरकत कर रहे भारतीय तीरंदाजों ने ग्वाटेमाला में शानदार शुरूआत की है। दीपिका (671), अंकिता भकत (673), कोमालिका (659) और मधु वेदवान (654) की टीम ने 2003 के स्कोर के साथ टॉप पर रहकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यही नहीं अतानु दास (680), प्रवीण जाधव (666), बी धीरज (664) और तरुणदीप रॉय (663) की टीम 2010 केस्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहकर अंतिम आठ में पहुंची। मिश्रित स्पर्धा में अतानु और अंकिता के स्कोर को मिलाकर 1353 के साथ भारतीय जोड़ी दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची।

महिला टीम ग्वाटेमाला से खेलेगी
अतानु क्वालिफाइंग में दूसरे स्थान पर रहे। वह विश्व नंबर एक अमेरिका के एलिसन बर्डी (694) से पीछे रहे। अंकिता दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं। मेक्सिको की एना वाजकुएज (680) के साथ पहले स्थान पर रहीं। टॉप पर रहने वाली महिला टीम अंतिम आठ में मेजबान ग्वाटेमाला से टकराएगी। मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में फ्रांस से खेलेगी, जबकि पुरुष टीम स्पेन और ग्वाटेमाला के विजेता से टकराएगी।

अंकिता या दीपिका में से किसके साथ खेलेंगे अतानु
ओलंपिक में पहली तीरंदाज जोड़ी के रूप में खेलने जा रहे अतानु और दीपिका अपने प्रदर्शन से उत्साहित हैं। दोनों ही डेढ़ साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय कंपटीशन खेल रहे हैं। हालांकि अतानु खुलासा करते हैं कि उन्हें मिश्रित स्पर्धा में दीपिका के साथ खेलना पसंद है। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में इस स्पर्धा में उनके साथ कांस्य भी जीता था।

हालांकि यहां देखने वाली बात होगी अतानु को दीपिका के साथ खेलने को मिलता है या नहीं। अंकिता क्वालिफाइंग में दीपिका से ऊपर रही हैं। नियमों के अनुसार जोड़ीदार को बदला जा सकता है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि अतानु दीपिका के साथ खेलते हैं या फिर अंकिता के साथ जोड़ी बनाते हैं। टीम मैनेजमेंट के सदस्य का कहना है कि अभी तक वह अतानु और अंकिता की जोड़ी को खिलाने के पक्ष में हैं। दीपिका क्वालिफाइंग में 339 के स्कोर पर टॉप पर चल रही थीं, लेकिन बाद में वह पिछड़ गईं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button