बाराबंकी : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के घुंघटेर क्षेत्र में छत पर सो रही एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बाहरपारा गांव निवासी रामपाल बीती रात रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में गया था जबकि घर पर मौजूद दो बच्चे गांव में आयोजित एक शादी में चले गए थे। घर पर रामपाल की पत्नी रमाकांती (38) अकेले थी। रात करीब एक बजे रामपाल वापस आया तो दरवाजा बंद मिला। इस बीच उसके दोनों बच्चे भी आ गए। दरवाजा नहीं खुलने पर रामपाल दरवाजे के सामने पड़ी चारपाई पर बच्चों के साथ सो गया। आज सुबह लगभग पांच बजे जब उठा और फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो पीछे की दीवार से चढ़कर छत पर पहुंचा। छत पर पत्नी रमाकांती का शव देख कर चीख पड़ा। तब तक गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। (वार्ता)



