UP Live

24 घंटे के भीतर पत्नी के बाद जेबीएस सरंक्षक की भी हुई मौत,मचा कोहराम

धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

दुद्धी, सोनभद्र- कोरोना काल की इस महामारी में नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में मौत का तांडव जारी है। ये सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। शनिवार की सुबह सुबह नगरवासियों को एक और हृदयविदारक सूचना मिली। काल के चक्र ने एक बार फिर अपना पहिया घूम दिया और 24 घंटे के भीतर ही पत्नी के बाद पति जेबीएस संरक्षक गोपाल प्रसाद रिटेलर को भी अपनी आगोश में ले लिया। शुक्रवार को उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी की निधन की खबर से लोग उबर नही पाये थे कि शनिवार की अल सुबह गोपाल जी की भी मौत की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उनकी पत्नी का इलाज वाराणसी में चल रहा था।पत्नी की मौत का सदमा वे बर्दाश्त नही कर पाये शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने ने भी अंतिम सांस ली। धार्मिक संगठनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले गोपाल जी की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। 24 घंटे के भीतर मृदुल भाव के धनी दंपत्ति की अचानक मौत से मर्माहत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्राचीन महाबीर मंदिर प्रांगण में शोकसभा का आयोजन कर, समाज एवं धर्म कर्म में उनके द्वारा दिये गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए, अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि दी गयी।इस मौके पर कन्हैया लाल अग्रहरि, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कमलेश सिंह कमल,धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार ,अजित सिंह,पवन सिंह, ओमकार नाथ अग्रहरि, कृष्ण कुमार सिंह समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button