Varanasi

जब सेवा बनी संवेदना: गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा, गुड़ और रोटियां

वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर एरियल डिस्प्ले-2026 का आयोजन होगा। सुरक्षा को देखते हुए 19 अक्टूबर से कार्यक्रम समाप्ति तक नमो घाट के 20-30 किमी दायरे में मांस-मछली की बिक्री व कटिंग पर रोक रहेगी। नगर निगम स्वच्छता, बर्ड-हिट नियंत्रण, गंगा बैरिकेडिंग और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करेगा।

वाराणसी। लायंस सेवा सप्ताह “सेवा से संवेदना” के सातवें दिन बुधवार, 7 अक्टूबर को लायंस क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गौशाला, बिरदोपुर में गौसेवा एवं चारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने गायों को हरा चारा, गुड़ और रोटियां खिलाईं तथा गौशाला के लिए पशु आहार, साग-सब्जियां एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने सपत्नीक उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सदस्य अपने साथ घर से गुड़ एवं रोटियां लेकर पहुंचे और गायों को अपने हाथों से खिलाया। इस दौरान गौसेवा के प्रति सदस्यों में श्रद्धा, आत्मीयता और सेवा भाव देखने को मिला।

कार्यक्रम के संयोजक ला. पंकज अग्रवाल एवं ला. ईरेश गुप्त रहे। सेवा सप्ताह संयोजक ला. पीयूष अग्रवाल एवं ला. सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष ला. अखिलेश अग्रवाल, सचिव ला. संजीव अग्रवाल (मक्कू) एवं कोषाध्यक्ष ला. रवि रंजन अग्रवाल सहित सुशील अग्रवाल, सौमित्र अग्रवाल, अंजनी झुनझुनवाला, रिषी देव अग्रवाल, कृष्ण मोहन अग्रवाल, प्रदीप माहेश्वरी, श्याम अग्रवाल (चौकाघाट), कंचन झुनझुनवाला, वर्षा अग्रवाल, ममता अग्रवाल, बीथिका अग्रवाल और अमृता अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं सदस्याओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ला. अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि सेवा का भाव केवल मानव सेवा तक सीमित नहीं होना चाहिए। पशु-पक्षियों एवं अन्य जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदना रखना भी समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गौसेवा के माध्यम से क्लब ने जीवों के प्रति करुणा, संरक्षण और संवेदना का संदेश देने का प्रयास किया है।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि “सेवा से संवेदना” के मूल भाव के साथ लायंस क्लब वाराणसी रॉयल की ओर से सेवा सप्ताह के दौरान लगातार विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गौसेवा एवं चारा वितरण कार्यक्रम इसी सेवा श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम के अंत में क्लब सदस्यों ने गौसेवा को आत्मिक संतोष के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का माध्यम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

नमो घाट पर एयर शो को लेकर अलर्ट, 30 किमी तक मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, जानिए वजह

माफिया के खौफ से विकास की राह तक: काशी में योगी ने बताया 10 साल में कैसे बदला उत्तर प्रदेश

Related Articles

Back to top button